भागलपुर, नवम्बर 29 -- सत्तर कटैया। सहरसा -सुपौल मुख्य पथ के बेला बगरौली गांव के निकट सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार युवक जख्मी हो गया। बताया जाता है कि शुक्रवार की रात बेला बगरौली गांव के निकट अनियंत्रित होकर एक बाइक गिर गया जिससे उसपर सवार युवक दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। जख्मी अज्ञात युवक को पंचगछिया अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर ईलाज हेतु सहरसा भेज दिया गया है। बिहरा थाना पुलिस द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...