भागलपुर, जनवरी 22 -- सहरसा, नगर संवाददाता नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 32 पंचवटी चौक कुंवर टोला समीप बुधवार की देर शाम शॉर्ट सर्किट के कारण घर में लगी आग से करीब तीन लाख रूपये का सामान एवं 65 हजार रुपया जलकर राख हो गया।आग लगने की सूचना अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर जाकर आग पर काबू पाया। आग लगने के कारण फ्रिज, अलमीरा, बक्सा, कागजात, कपड़ा, कुर्सी, टेबल, बर्तन सहित अलमीरा में रखे 65 हजार रुपया भी जलकर राख हो गया। पीड़ित ज्ञानचंद अमर ने बताया कि बिजली शॉर्ट सर्किट के कारण नहीं आग लगी थी। अग्निशमन विभाग के सहायक अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी मनोज कुमार के नेतृत्व में दल ने स्थानीय लोगों के सहयोग से घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।मौके पर अग्निशमन दल के प्रधान अग्निक निरंजन कुमार, प्रधान अग्निक अशोक कुमार, अग्निक चालक विनीत कुमार, अग्निक चालक रा...