भागलपुर, जनवरी 23 -- सिमरी बख्तियारपुर। प्रखंड के विभिन्न थाना क्षेत्रों में मद्यनिषेध कानून के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शराब पीने एवं बेचने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। बलवाहाट थाना में दो आरोपियों को शराब सेवन के मामले में पकड़ा गया, जबकि सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र से एक आरोपी को 4.900 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...