भागलपुर, जुलाई 2 -- सहरसा से नीरज की रिपोर्ट विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) योजना का विकास भवन में जन सम्मेलन सह शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजन जिलाधिकारी दीपेश कुमार की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम के दौरान योजना के उद्देश्यों एवं प्रावधानों की जानकारी दी गई तथा ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसरों के सृजन, आजीविका संवर्धन एवं आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में इस योजना की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला गया। साथ ही संबंधित पदाधिकारियों को योजना के प्रभावी एवं पारदर्शी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।उक्त अवसर पर उप विकास आयुक्त गौरव कुमार,निदेशक डीआरडीए पुलक कुमार,मनरेगा डीपीओ जिला सहित अन्य संबंधित थे। यह भी पढ़ें- बिहार में लागू हो गई वीबीजीरामजी योजना, मंत्री बोले- अब बिहार को 4500 करोड़ देना होगा, पहले जी...