भागलपुर, जनवरी 24 -- सहरसा, नगर संवाददाता।नगर निगम वार्ड 14 गांधी पथ निवासी व स्थानीय वार्ड पार्षद फिरोज आलम साथ मारपीट का मामला सामने आया है।उन्होंने सदर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई करने की मांग की है।पुलिस मामले की छानबीन कर रही कार्रवाई करने में जूटी हुई है। पीड़ित ने बताया कि वार्ड के निवासियों ने कई बार मेरे कार्यालय में आकर मछली एवं मटन विक्रेताओं द्वारा गंदे पानी एवं रक्त आदि सड़क पर बहाने की शिकायत किया। सत्यापन के लिए जब गया तो देखा कि शिकायत सही है। काफी दुर्गध आ रही थी। जिसके कारण स्थानीय निवासी एवं राहगीरों को काफी परेशानी हो रही थी। सड़क पर आने जाने एवं दगंध का सामना करना पड रहा था।जब इसको लेकर विक्रेताओं को मना किया तो नामजद व अन्य व्यक्तियों द्वारा जान मारने की नियत से मेरे गले में गमछा लपेटकर खींचने लगा । जिससे मेरी सांस ...