सहरसा: वटसावित्री की तैयारी में जुटी महिलाएं
भागलपुर, मई 14 -- महिषी से प्रदीप कुमार चौधरी की रिपोर्ट सहरसा। शनिवार को प्रखण्ड के विभिन्न गांवों में होने वाले सुहागिनों के अमर सुहाग का महापर्व वटसावित्री पूजन श्रद्धा व हर्षोल्लासपूर्ण माहौल में मनाने के लिए तैयारियां की जा रही है। इस पर्व में महिलाएं बरगद वृक्ष का पूजन कर अपने पति के दीर्घायु होने की मंगल कामना करती है। सत्यवान और सावित्री से जुड़े इस पर्व को लेकर महिलाएं बाजारों में बांस के पंखे, फल, सहित नव वस्त्र खरीददारी करती नजर आयी। वटसावित्री को लेकर नवब्याहताओं में खासा उत्साह रहता है। नव वस्त्रों सहित आभूषणों को पहनकर बांस के बने पंखा, फुलडाली, फल, फूल सहित अन्य पूजन सामग्रियों से पूजा करते नवब्याहताऐं त्योहार से सम्बन्धित लोकगीतों के साथ वटसावित्री की कथा का श्रवण करती है। यह भी पढ़ें- सहरसा: वटसावित्री की तैयारी में जुटी म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.