सहरसा: रेलवे पुल 47, 50 व 51 पर जाम से निपटने को प्रशासन से विशेष व्यवस्था की अपील
भागलपुर, अगस्त 9 -- सिमरी बख्तियारपुर से महेन्द्र की रिपोर्ट श्रावणी मास की दूसरी सोमवारी को बाबा मटेश्वर धाम कांठो में जलाभिषेक के लिए उमड़ने वाली डाकबम एवं कांवरिया श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए बाबा मटेश्वर धाम न्यास समिति ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन से विशेष इंतजाम कराने की मांग की है। समिति के उपाध्यक्ष मुन्ना भगत ने जिला पदाधिकारी सहरसा को आवेदन देकर खगड़िया जिले के अंतर्गत आने वाले रेलवे पुल संख्या 47, 50 एवं 51 पर रविवार की शाम से वाहनों के परिचालन पर अस्थायी रोक लगाने की मांग की है।
आवेदन की जानकारी आवेदन में कहा गया है कि मुंगेर राजघाट, छर्रापट्टी से गंगाजल लेकर बड़ी संख्या में डाकबम व कांवरिया श्रद्धालु मानसी, बदला, धमारा होते हुए सिमरी बख्तियारपुर के रास्ते बाबा मटेश्वर धाम पहुंचते हैं। पिछली सोमवार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.