भागलपुर, जुलाई 10 -- सहरसा से श्रुतिकांत की रिपोर्ट जिले के लिए गर्व की बात है कि 16 वीं जूनियर बालक राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता (कोयंबटूर) के लिए राजगीर में आयोजित चयन ट्रायल में सहरसा के चार प्रतिभाशाली खिलाड़ियों प्रियांशु राज, नीरज कुमार, ओबेदुर रहमान और असादुल्लाह का राष्ट्रीय कैंप के लिए चयन हुआ है। इस उपलब्धि पर नगर निगम परिवार ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा ने कहा कि चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सहरसा, बिहार और कोसी क्षेत्र का नाम रोशन करें। इस अवसर पर उपमहापौर गुड्डू हयात, हॉकी एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील कुमार झा, सचिव प्रमोद कुमार झा, कबड्डी संघ के सचिव आशीष रंजन सिंह, निगम पार्षद प्रतिनिधि सुशील यादव, दीपक कुमार सिंह, पिंटू सिंह, सिंको सिन्हा समेत...