भागलपुर, मई 27 -- सोनवर्षा राज, संवाद सूत्र। नगर पंचायत क्षेत्र के मुख्य बाजार में बुधवार को अग्निशमन विभाग की ओर से मॉक ड्रिल आयोजित कर लोगों को आग से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान अग्निशमन पदाधिकारी एवं टीम ने दुकानदारों और स्थानीय लोगों को आग लगने की स्थिति में सतर्कता बरतने तथा बचाव के उपायों की जानकारी दी। मॉक ड्रिल में गैस सिलेंडर में आग लगने, शॉर्ट सर्किट और बाजार क्षेत्र में आग फैलने जैसी परिस्थितियों से निपटने का प्रदर्शन किया गया। अग्निशमन कर्मियों ने नए भवनों का निर्माण नेशनल बिल्डिंग कोड एवं बिहार भवन लॉज के अनुरूप कराने की अपील की। यह भी पढ़ें- सहरसा : मॉक ड्रिल से आग से बचाव का दिया संदेश साथ ही आग लगने पर घबराने के बजाय तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना देने और प्राथमिक सुरक्षा उपाय अपनाने की सलाह दी गई। दुकान...