अररिया, फरवरी 10 -- सत्तर कटैया। बिहरा थाना क्षेत्र के पुरीख गांव में हुई मारपीट की घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घायल का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। पीड़ित शिव किशोर पासवान ने आवेदन देकर जामिल मियां सहित अन्य लोगों पर मारपीट कर घायल करने और अपशब्द कहने का आरोप लगाया है। बिहरा थानाध्यक्ष इंसपेक्टर शशि कुमार राणा ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...