भागलपुर, जून 22 -- सिमरी बख्तियारपुर से महेन्द्र प्रसाद की रिपोर्ट नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या-12 स्थित ढाब मोहल्ले में रविवार देर रात जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट हिंसक झड़प में बदल गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग आमने - सामने आ गए और जमकर लाठी-डंडे चलने लगे। घटना में दोनों पक्षों के कुल सात लोग घायल हो गए।घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल सिमरीबख्तियारपुर पहुंचाया गया। वहां चिकित्सक डॉ. अतहर इकबाल ने प्राथमिक उपचार किया। घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्रथम पक्ष के पवन कुमार साह (28), उनके पिता महेश्री साह तथा अमन कुमार को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा रेफर किया गया। वहीं दूसरे पक्ष के प्रदीप कुमार, अकलू साह, हरेराम साह सहित अन्य घायलों का भी इलाज किया गया। इनम...