सहरसा: भागवत कथा श्रवण से मिलती प्रभु कृपा
भागलपुर, मार्च 15 -- सत्तर कटैया, एक संवाददाता। भगवती स्थान पुरीख में आयोजित नौ दिवसीय देवी भागवत सह राम कथा यज्ञ सुनने के लिये भक्तों की भीड़ जुटी। बनारस से आये कथा वाचक ने भागवत कथा के महात्म्य का वर्णन करते हुये कहा कि जो व्यक्ति भागवत कथा का श्रवण करता है, उस पर प्रभु की विशेष कृपा होती है। इससे मनुष्य का शरीर और मन स्वस्थ रहता है तथा वह पारिवारिक मोह-माया से ऊपर उठकर आध्यात्मिक जीवन की ओर अग्रसर होता है। उन्होंने कहा कि भागवत कथा के श्रवण से समाज में सुख, शांति और सद्भावना का वातावरण बना रहता है, इसलिए सभी लोगों को भागवत कथा का श्रवण अवश्य करना चाहिये। आयोजन कमिटी के रणजीत सिंह बबलू ने बताया कि इस मौके पर स्वास्थ्य शिविर का जहां आयोजन किया गया वहीँ गरीब लोगों के बीच वस्त्र वितरण किया जायेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.