भागलपुर, अप्रैल 30 -- पतरघट से पुलेन्द्र कुमार सिंह की रिपोर्ट पतरघट। प्रखंड क्षेत्र के महर्षि मेंही आश्रम में गुरुवार को संत सद्गुरु महर्षि मेंही परमहंस जी महाराज की 142 वीं पावन जयंती श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पतरघट, कपसिया और किशनपुर स्थित आश्रमों से भव्य प्रभातफेरी निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।प्रभातफेरी के बाद महर्षि मेंही कुटी में भंडारा, भजन-कीर्तन, स्तुति, विनती और ग्रंथ पाठ का आयोजन किया गया। साथ ही संत सद्गुरु महाराज के जीवन और दर्शन पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। आरती के पश्चात सत्संग समारोह का समापन हुआ। कपसिया आश्रम से डॉ भरत दास के नेतृत्व में बाजे - गाजे के साथ निकली प्रभातफेरी में महिलाओं की टोली ने नगर भ्रमण किया। यह भी पढ़ें- महर्षि मेंही परमहंस जी की 142वीं जयंती धूमधाम...