सहरसा: बीएसएफसी प्रबंधक को अपने विभाग वापसी नये का योगदान
भागलपुर, जून 16 -- सहरसा से नीरज की रिपोर्ट राज्य खाद्य निगम, सहरसा के जिला प्रबंधक संतोष कुमार सिन्हा को हटाते उन्हें अपने पैतृक विभाग में वापस कर दिया गया। इनके जगह नये जिला प्रबंधक की नियुक्ति की गई। जानकारी अनुसार पूर्णिया जिले से आये नये जिला प्रबंधक सिद्धार्थ सलिल ने प्रभारी जिला प्रबंधक पद पर योगदान कर लिया है। मालूम हो कि पूर्व जिला प्रबंधक संतोष सिन्हा का पैतृक सेवा सहकारिता विभाग से है। जिन्हें फिर सहकारिता विभाग में वापस कर दिया गया है। अब राज्य खाद्य निगम, सहरसा को विभागीय जिला प्रबंधक प्रतिनियुक्त किया गया है। नये प्रबंधक ने कहा कि जिले में नियमानुसार और सही तरीके से खाद्यान्न का उठाव और आपूर्ति सहित डीलरों की ससमय राशि का भुगतान सहित सभी मामले में पारदर्शिता बरती जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.