भागलपुर, मार्च 14 -- सहरसा, विधि संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा कोर्ट परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का उदघाटन जिलापदाधिकारी दीपेश कुमार अपर जिला एवम् सत्र न्यायाधीश प्रेमचंद्र वर्मा जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव संजय कुमार सरोज एसपी हिमांशु विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष विनोद कुमार झा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्राधिकार के सचिव के संचालन में आयोजित उदघाटन के मौके पर उपस्थित पदाधिकारियों ने पक्षकारों को लोक अदालत से त्वरित न्याय बिना किसी खर्चे के प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया । बैंक लोनियों को राहत देने की बात कही गई। मौके पर न्यायिक पदाधिकारीगण अधिवक्तागण एवम् बड़ी संख्या में पक्षकार मौजूद थे।लोक अदालत में मामलो के निपटारे के लिए 13 बेंचों का गठन किया गया । बेंच 1 पर एसीजेएम मनोज कुमार जे एम ह...