भागलपुर, अप्रैल 12 -- सोनवर्षा राज (सहरसा) से कुमार नीरज की रिपोर्ट अंचल मुख्यालय में फायर स्टेशन की सुविधा नहीं होने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आग लगने की घटनाओं के दौरान समय पर दमकल वाहन नहीं पहुंच पाने से नुकसान की आशंका कई गुना बढ़ जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि चैत्र माह से ही तेज पछुआ हवाएं चलने लगती हैं, जिससे आग लगने की घटनाएं अधिक होती हैं। ऐसे में यदि तुरंत फायर ब्रिगेड नहीं पहुंचे, तो स्थिति बेकाबू हो जाती है। स्थानीय लोगों के अनुसार, अंचल मुख्यालय में एक भी फायर ब्रिगेड की गाड़ी उपलब्ध नहीं है। आग लगने की स्थिति में सौर बाजार, सिमरी बख्तियारपुर या बसनही थाना से दमकल वाहन बुलाना पड़ता है, जिसे पहुंचने में घंटों लग जाते हैं। इस देरी के कारण कई बार आग पर काबू पाने से पहले ही भारी नुकसान हो चुक...