भागलपुर, अप्रैल 15 -- पतरघट से पुलेंद्र कुमार सिंह की रिपोर्ट प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) पतरघट द्वारा नव प्राथमिक विद्यालय मरनमा में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए प्रभारी प्रधानाध्यापक को तत्काल प्रभाव से अपना प्रभार हस्तांतरित करने का निर्देश जारी किया गया है। यह कार्रवाई नियोजित शिक्षक प्रमोद मंडल के शैक्षणिक प्रमाण पत्र में गड़बड़ी पाए जाने के बाद की गई है। जारी पत्र के अनुसार, बीडीओ सह प्रभारी बीईओ इन्द्रदेव कुमार निराला ने बताया कि सहरसा जिला निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना के पुलिस उपाधीक्षक सह जांचकर्ता द्वारा की गई जांच में प्रमोद मंडल के मध्यमा परीक्षा के अंक पत्र को फर्जी पाया गया। इसके आलोक में निदेशक, प्राथमिक शिक्षा विभाग, बिहार पटना द्वारा निर्धारित प्रावधानों के तहत यह निर्णय लिया गया है। यह भी पढ़ें- सहरसा : फर्जी प्रमाण पत्र...