सहरसा: फरार तीन वारंटी पुलिस के हत्थे चढ़े
भागलपुर, मई 17 -- सलखुआ से धर्मेन्द्र। कनरिया पुलिस ने रविवार को अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सुखासनी गांव निवासी जलधर यादव को इश्तहार वारंट के आधार पर पकड़ा। वहीं कनरिया निवासी लक्ष्मण चौधरी और दयानंद चौधरी को एनबीडब्ल्यू वारंट के तहत गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया कि तीनों के खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी था। अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। यह भी पढ़ें- पुलिस ने फरार चल रहे तीन आरोपियों को पकड़ा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.