सहरसा: प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता की मांग को लेकर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन
भागलपुर, जुलाई 25 -- सिमरी बख्तियारपुर से महेन्द्र प्रसाद की रिपोर्ट प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने, पेपर लीक की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने तथा छात्रों की विभिन्न मांगों को लेकर शनिवार को नगर निगम के उप महापौर उमर हयात उर्फ गुड्डू के नेतृत्व में छात्र- युवाओं के प्रतिनिधि मंडल ने प्रधानमंत्री के नाम जिलाधिकारी दीपेश कुमार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से केंद्र एवं राज्य सरकार का ध्यान लगातार सामने आ रही पेपर लीक की घटनाओं और उससे प्रभावित हो रहे अभ्यर्थियों की समस्याओं की ओर आकृष्ट कराया गया। ज्ञापन में कहा गया है कि सहरसा सहित पूरे बिहार के लाखों छात्र - युवा वर्षों की मेहनत और तैयारी के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होते हैं, लेकिन बार - बार पेपर लीक जैसी घटनाओं से उनकी मेहनत पर पानी फिर जाता है। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.