सहरसा: पेयजल सुविधा के अभाव में राहगीरों को हो रही परेशानी
भागलपुर, मई 15 -- सिमरी बख्तियारपुर से कुमार राजेश गुप्ता की रिपोर्ट उमसभरी गर्मी के बीच सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद मुख्य बाजार में पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं रहने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बाजार में रोजाना बड़ी संख्या में आने-जाने वाले राहगीर एवं खरीदार प्यास बुझाने के लिए इधर-उधर भटकते नजर आते हैं। सामर्थ्यवान लोग बाजार से बोतलबंद पानी खरीदकर अपनी प्यास बुझा लेते हैं, लेकिन गरीब एवं असहाय लोगों को काफी कठिनाई झेलनी पड़ती है। खासकर दूर-दराज ग्रामीण क्षेत्रों से बाजार आने वाले लोगों को गर्मी में पेयजल नहीं मिलने से परेशानी बढ़ जाती है। स्थानीय लोगों ने नगर परिषद प्रशासन से मुख्य बाजार में सार्वजनिक पेयजल की व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि भीषण गर्मी में लोगों को राहत मिल सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.