सहरसा: पुलिस टीम पर हमला के आरोपी गिरफ्तार
भागलपुर, मई 17 -- सलखुआ से धर्मेन्द्र। कनरिया थाना क्षेत्र में छह माह पूर्व पुलिस टीम पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है। तत्कालीन थानाध्यक्ष गुंजन कुमार अपराधियों की धरपकड़ के लिए अरनामा टोला में छापेमारी करने पहुंचे थे, जहां असामाजिक तत्वों ने हमला कर हिरासत में लिए गए अपराधी को छुड़ा लिया था। घटना में थानाध्यक्ष समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हुए थे। वर्तमान थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया कि पिंटू उर्फ गोहल यादव को गिरफ्तार किया गया है, जबकि फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.