भागलपुर, फरवरी 17 -- सहरसा। विधान परिषद सदस्य डॉ अजय कुमार सिंह ने राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के एक पत्र का जिक्र करते हुए जमीन विवाद सबंधित मामले में पुलिस विभाग की भूमिका को लेकर स्पष्ट निर्देश देने का अनुरोध किया है। सदन में इस विषय पर चर्चा करते हुए विधान परिषद सदस्य ने कहा कि इस पत्र आड़ की में पुलिस भूमि विवाद में दिलचस्पी नहीं लेती है। यह भूमि सुधार विभाग से निकला था। उन्होंने बताया कि जमीन विवाद मामले विभाग के एक पत्र में पुलिस और सीओ की भुमिका को लेकर निर्देश दिया गया है। जिसमें कहा गया है कि पुलिस जमीन दखल कब्जा नहीं कराएगी। चाहरदीवारी का निर्माण नहीं कराएगी। निर्माण में सहयोग नहीं करेगी। विधान परिषद ने कहा कि इस पत्र की आड़ में स्थानीय पुलिस गरीब और असहाय लोगों को यह कह कर टाल देती है कि इसमें हमारी कोई भुमिका नहीं है।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.