भागलपुर, जुलाई 5 -- सहरसा से नीरज 00सलखुआ थाना क्षेत्र में एक निजी व्यक्ति के पास से विभिन्न थानों की सरकारी केस डायरी व अन्य अभिलेख मिलने के बाद पुलिस महकमा पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में शुक्रवार की शाम वरीय अधिकारियों के निर्देश पर बख्तियारपुर थाना के सामने स्थित कशिश प्रेस में एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर के नेतृत्व में सघन छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान अंचलाधिकारी शुभम वर्मा मजिस्ट्रेट के रूप में मौजूद रहे। बख्तियारपुर थानाध्यक्ष जयशंकर कुमार समेत डेढ़ दर्जन से अधिक पुलिसकर्मियों ने करीब एक घंटे तक प्रेस के प्रत्येक हिस्से की बारीकी से जांच की। कंप्यूटर, प्रिंटर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों तथा उपलब्ध दस्तावेजों का भी गहन सत्यापन किया गया।जांच यह भी पढ़ें- आईओ को निर्देश देता था गिरफ्तार बिचौलिया के दौरान किसी प्रकार का सरकारी अभिल...