भागलपुर, मई 15 -- सहरसा से नीरज की रिपोर्ट सदर थाना क्षेत्र के फोर लाइन स्थित एक चिमनी समीप 24 वर्षीय युवक का शव पानी मे मिलने के बाद सनसनी फैल गई ।शव की पहचान सदर थाना क्षेत्र के ठाकुर चौक वार्ड 42 निवासी पवन मिस्त्री के पुत्र 24 वर्षीय कोसो कुमार के रूप में हुई। तीन भाईयों में दूसरे नंबर का मृतक कोसो कुमार चिमनी पर काम करता था और गुरुवार की दोपहर अपने घर से निकला था। लोगों को अनुसार मृतक मानसिक रूप से बीमार भी था। शव मिलने और शव की पहचान होने के बाद बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। सड़क किनारे स्थित एक गड्ढे के पानी में मृतक का शव तैर रहा था ।घटना की जानकारी मिलने पर सदर थानाध्यक्ष अजय कुमार पासवान सहित अन्य मौके पर जाकर छानबीन किया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। शव को पोस्टमार्टम के भेजा जा ...