भागलपुर, दिसम्बर 29 -- पतरघट, एक संवाददाता। पस्तपार पुलिस ने गुप्त सूचना पर रविवार को संध्या गस्ती के दौरान थाना के सामने एनएच 106 पर एक सीएनजी टेम्पो से 15 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद करते तस्कर को गिरफ्तार किया। थाना अध्यक्ष विजय कुमार पासवान ने बताया कि गुप्त सूचना के आलोक में अपर थाना अध्यक्ष पुअनि अमरजीत कुमार पुलिस बल के सहयोग से थाना के सामने एनएच 106 पर अरार की तरफ से आ रही टेम्पो को रोककर तलाशी लिया। टेम्पो के अंदर एक प्लास्टिक के गैलन में छिपाकर रखा 15 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद करते टेम्पो जप्त किया। तथा मौके पर तस्कर राजीव शर्मा साकिम पस्तपार वार्ड 12 को गिरफ्तार किया। जिसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजे जाने की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...