भागलपुर, मार्च 17 -- पतरघट, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में पैक्स चुनाव को लेकर मंगलवार को माहौल गर्म रहा। विशनपुर एवं गोलमा पश्चिम पंचायत में 18 मार्च को होने वाले मतदान के लिए कुल 4251 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। अध्यक्ष पद के लिए 9 तथा सदस्य पद के लिए 22 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ इन्द्रदेव कुमार निराला ने बताया कि मतदान के लिए विशनपुर मध्य विद्यालय में 3 एवं गोलमा पश्चिम मध्य विद्यालय में 4 केंद्र बनाए गए हैं। गोलमा पश्चिम में 2455 मतदाता 6 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे, जबकि विशनपुर में 1796 मतदाता 3 अध्यक्ष व 22 सदस्य उम्मीदवारों का भविष्य तय करेंगे। चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु सेक्टर पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। मतदान के बाद मतगणना प्रखंड कार्यालय सभाग...