भागलपुर, जून 12 -- सत्तर कटैया से राजेश कुमार सिंह बिहरा थाना पुलिस ने फरार वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पटोरी एवं बिजलपुर गांव में छापेमारी कर दो वारंटियों को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर संजय कुमार सत्यार्थी ने बताया कि पटोरी निवासी गुणेश्वर राय तथा बिजलपुर निवासी बिपत शर्मा को उनके घर से गिरफ्तार किया गया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों आरोपितों को न्यायालय भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...