भागलपुर, मार्च 29 -- सहरसा, नगर संवाददाता। भव्य निशान यात्रा साथ रविवार को श्री खाटू श्याम भक्त मंडल, सहरसा द्वारा 18वां अजब रंगीला गजब रंगीला महोत्सव शुभारंभ हुआ। श्री श्याम जयकारे साथ माहौल भक्तिमय पहले दिन रविवार को भव्य निशान यात्रा निकाली गई । निशान यात्रा शहर के महावीर चौक स्थित धर्मशाला समीप से निकल कर धर्मशाला रोड, दहलान चौक, कपड़ा पट्टी, महावीर चौक, मसोमाथ पोखर से वापस होकर मुख्य कार्यकम स्थल पर समाप्त हुई। जहां निशान समर्पित किया गया। दोपहर बाद पूजा-अर्चना के साथ भजन कीर्तन का दौर शुरू होगा। लगातार दो दिनों तक जयपुर के अभिषेक नामा, कोलकाता की करिश्मा चावला, कुमार दीपक, सहरसा के रवि शर्मा, दरभंगा के अक्षय बैरोलिया केशव, कोलकात्ता के गंगा भैया म्यूजिशियन, दिल्ली के बंटी सोनिया तिलकधारी, मास्टर ईशू,किशोरी कनिष्का आदि कलाकारों द्वार...