भागलपुर, फरवरी 12 -- सत्तर कटैया, एक संवाददाता। बिहरा थाना क्षेत्र के विशनपुर पंचायत के लक्षमिनियां गांव से एक नाबालिग लड़की को अपहरण करने का मामला सामने आया है। पीडित मां ने बिहरा थाना में एक आवेदन देते हुये पुलिस को बताया कि हम और मेरी नाबालिग पुत्री मंगलवार की सुबह में घर के बगल में टहल रहे थे उसी समय दो बाइक से पांच युवक आया और मेरी बेटी को जबरन उठाकर अपहरण कर लिया। पीड़ित ने बताया कि वे लोग काफी खोजबीन किया लेकिन कहीं नहीं मिला। दिये हुये आवेदन में सहरसा निवासी रणविजय कुमार सहित अन्य पर आरोप लगाया है। पीडित ने पुलिस से अपनी बेटी की सकुशल बरामदगी की मांग की है। बिहरा थानाध्यक्ष इंसपेक्टर शशि कुमार राणा ने बताया कि आवेदन के आलोक में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि लडकी बरामदगी के लिये छापेमारी की जा रही है जल्द ही लड़क...