भागलपुर, फरवरी 15 -- महिषी, एक संवाददाता। जलई थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गंडौल गाँव से नशे की हालत में हंगामा कर रहे एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, जलई थानाध्यक्ष दीपक कुमार को गंडौल गाँव में एक युवक द्वारा नशे की हालत में हंगामा किए जाने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आलोक में थानाध्यक्ष के निर्देश पर एएसआई धर्मेन्द्र कुमार मौके पर पहुँचे और गंडौल निवासी गोपाल कुमार चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...