भागलपुर, जुलाई 24 -- सहरसा से नीरज की रिपोर्ट जिला प्रशासन द्वारा शुक्रवार को जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया गया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग, उत्पाद विभाग की अलग-अलग टीम द्वारा विभिन्न दवा दुकानों में छापेमारी किया गया। इस दौरान जांच पड़ताल किया गया कौन सी दवा दुकानों में प्रतिबंधित नशे की दवा का कारोबार किया जाता है ।जिला प्रशासन की कार्रवाई को लेकर हडकंप मच गया। यह अभियान अभी लगातार जारी रहेगा ।शहर के सराही, कोसी चौक सहित अन्य जगहों पर सघन छापेमारी अभियान चलाया गया। यह भी पढ़ें- Araria News: 20 दवा दुकानों का औषधि निरीक्षक ने किया निरीक्षण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...