भागलपुर, नवम्बर 27 -- सिमरी बख्तियारपुर, निज संवाददाता। सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद कार्यालय के सभागार में गुरुवार को नवनिर्वाचित विधायक संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में अनुमंडल स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीएसपी मुकेश कुमार ठाकुर सहित कई थाना क्षेत्रों के पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे। विधायक ने सभी अधिकारियों से क्रमवार परिचय प्राप्त किया और क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा की। विधायक संजय कुमार सिंह ने पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि थाना में पहुंचने वाले आम लोगों की समस्याओं को शालीनता से सुना जाए तथा शिकायतों का त्वरित और निष्पक्ष निष्पादन किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार के दबाव में आकर काम करना स्वीकार्य नहीं है। पुलिस तंत्र को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ कार्य करना होगा। उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.