भागलपुर, जून 29 -- सहरसा से मनीष कुमार सिंह की रिपोर्ट भाकपा माले एवं अखिल भारतीय खेत व ग्रामीण मजदूर सभा की संयुक्त बैठक रविवार को हुई। बैठक भाकपा माले पॉलित ब्यूरो सदस्य सह खेग्रामस के राष्ट्रीय महासचिव धीरेन्द्र झा, कोसी प्रभारी बैद्यनाथ यादव मौजूद थे। राष्ट्रीय महासचिव ने कहा बिहार में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। अपराधी बेलगाम है और पुलिस दरिंदगी का रिकॉर्ड बना रही है। दलित वंचितों पर हमले तेज हुए हैं और गरीबों के घरों पर बुलडोजर चल रहे है। पटना दिल्ली सरकारों की महाचोरी पकड़ी गयी है। कोसी में एक लाख दलित गरीबों को मजदूर संगठन से जोड़ा जायेगा।सभी ऋषिदेव टोला सहित दलित बस्तियों के बासगीत पर्चा देने की मांग को लेकर निर्णायक संघर्ष की शुरुआत होगी। कोसी क्षेत्र के माले प्रभारी बैद्यनाथ यादव ने कहा कोसी इलाके में दलित वंचितों की सामाजिक ...