भागलपुर, मई 17 -- महिषी से प्रदीप कुमार चौधरी। प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों सूर्य की आग उगलने वाली तेज धूप भरी गर्मी से आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। तपिश भरी तेज धूप के कारण लोग घर से निकलने तक से डरते हैं। सूत्रों के अनुसार रविवार के दिन प्रखंड क्षेत्र का तापमान 37 डिग्री तक पहुंचने की जानकारी मिली है। यह भी पढ़ें- गर्मी ने इस वर्ष का रिकॉर्ड तोड़ा, पारा 42 डिग्री पारभीषण गर्मी का कहर क्षेत्र में इन दिनों से भीषण गर्मी का कहर जारी है। सूर्य की तेज धूप से लू लगने का डर लोगों के मन में समाया रहता है। ग्रामीण सड़कों पर अन्य दिनों की अपेक्षा सन्नाटा दिखता है। धूप से बचने के लिए लोग गमछा, छाता व टोपी का इस्तेमाल करते नजर आते हैं। मौसम की ऐसी बेरुखी में बिजली पंखा, कूलर, हाथ पंखा आदि लोगों को राहत देने का एकमात्र सहारा बना है। कभी कभी ये सहा...