भागलपुर, दिसम्बर 5 -- सहरसा, निज प्रतिनिधि। तीर्थयात्रियों को लेकर धार्मिक स्थल दिखाने भारत गौरव ट्रेन गई। ट्रेन सुबह 7.35 बजे सहरसा स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 से ढोल नगाड़ों की थाप बीच खुली। ट्रेन को फीता काटकर महिला यात्री सहरसा जिले के सिमरी निवासी अंजू देवी ने रवाना किया। ट्रेन खुलने से पहले बोगी के अंदर बनाए गए मंदिर में यात्रियों और आईआरसीटीसी के अधिकारियों व कर्मियों ने पूजा अर्चना करते मत्था टेका। ट्रेन को लेकर जा रहे आईआरसीटीसी आंचलिक कार्यालय कोलकाता के मुख्य पर्यवेक्षक संजीव कुमार ने कहा कि भारत गौरव पर्यटक ट्रेन सहरसा से चलकर तिरुपति, रामेश्वरम, मदुरई, कन्याकुमारी, त्रिवेंद्रम, मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग जैसे धार्मिक स्थलों की यात्रा पर जाएगी। 13 रात 14 दिन का सफर पूरा करते 18 दिसंबर की मध्य रात्रि 3 बजे वापस सहरसा लौटेगी। ट्रे...