भागलपुर, जून 12 -- सत्तर कटैया से राजेश कुमार सिंह । बिहरा थाना क्षेत्र के दोरमा मोड़ के पास बाइक की डिक्की तोड़कर एक लाख रुपये नगद और चेक बुक चोरी कर लिए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित नवहट्टा थाना क्षेत्र के रामनगर भरना निवासी बबलू साह ने बिहरा पुलिस को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार बबलू साह ने गुरुवार को पंचगछिया स्थित स्टेट बैंक से एक लाख रुपये की निकासी की थी। रुपये और चेक बुक बाइक की डिक्की में रखकर वह दोरमा मोड़ के पास एक किराना दुकान में सामान खरीदने चले गए। कुछ देर बाद लौटने पर बाइक की डिक्की टूटी मिली। जांच करने पर उसमें रखे नगद रुपये और चेक बुक गायब थे।पीड़ित ने काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बिहरा थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर संजय कुमार सत्यार्थी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है तथा आसपास ...