भागलपुर, अप्रैल 12 -- महिषी(सहरसा) से कुमार नीरज की रिपोर्ट डाक विभाग द्वारा जिला मुख्यालय स्थित प्रेक्षागृह में आयोजित सम्मान समारोह में मैना शाखा के डाकपाल राकेश कुमार चौधरी को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें स्पीड पोस्ट बुकिंग तथा बचत खाते को आईपीपीबी खाते से सफल लिंक करने में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर दिया गया। समारोह में डाक महाध्यक्ष पूर्वी प्रक्षेत्र भागलपुर मनोज कुमार तथा कोसी रेंज के डीआईजी कुमार आशीष ने उन्हें प्रशस्ति पत्र मेडल और शील्ड प्रदान की। डाक अधीक्षक द्वारा दिए गए लक्ष्य को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने पर अधिकारियों ने उनकी सराहना भी की। इस उपलब्धि से क्षेत्र के डाककर्मियों में उत्साह बढ़ा है और बेहतर सेवा देने की प्रेरणा मिली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.