भागलपुर, फरवरी 12 -- सहरसा। दस केंद्रीय ट्रेड यूनियनों, स्वतंत्र सेक्टोरल फ़ेडरेशनों और एसोसिएशनों के संयुक्त मंच ने गुरुवार को पूरे देश में आम हड़ताल भारत बंद का आह्वान किया है। जिसका असर देखने को मिल रहा है। मांगो में बीज विधेयक, लेबर कोड सहित अन्य मांग शामिल है ।बंद समर्थकों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शहर के वीर कुंवर सिंह चौक को जाम कर प्रर्दशन किया ।बैंक कर्मचारियों ने भी बंद का समर्थन किया है। उनकी सबसे बड़ी और पुरानी मांग है कि बैंकों में भी हफ्ते में केवल 5 दिन ही काम हो और सभी शनिवार को छुट्टी दी जाए। इसके अलावा, कर्मचारी केंद्र सरकार द्वारा लाए गए चार नए लेबर कोड का भी विरोध कर रहे हैं।उनका मानना है कि नए नियम मजदूरों और कर्मचारियों के हक में नहीं हैं और इससे नौकरी की सुरक्षा कम हो सकती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.