भागलपुर, मार्च 14 -- महिषी, एक संवाददाता। प्रखंड के वीरगांव पंचायत की मुखिया अर्चना आनंद ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आवेदन देकर पंचायत क्षेत्र की जर्जर सड़कों के पुनर्निर्माण की मांग की है। उन्होंने कहा कि बघवा के पास रोड संख्या-17 से अमाही, मोहनपुर होते हुए तरही जाने वाली सड़क वर्षों से अधूरी है, जिससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। मुखिया ने बताया कि कुम्हरा कब्रिस्तान से तरही तक करीब नौ किलोमीटर सड़क मुख्यमंत्री सड़क संपर्क योजना से बिना हाई लेवल ब्रिज के बनाई गई थी, जो 2019 की बाढ़ में क्षतिग्रस्त होकर टूट गई और आज तक मरम्मत नहीं हुई। वहीं रोड संख्या-17 टी-2 से वीरगांव तक पांच किलोमीटर सड़क प्रधानमंत्री सड़क योजना से बनी है, लेकिन हाई लेवल ब्रिज नहीं होने के कारण यह उपयोगी नहीं है। उन्होंने नया टोला घाट पर हाई लेवल ब्रि...