भागलपुर, अप्रैल 10 -- सहरसा से मनीष कुमार सिंह की रिपोर्ट सबका सम्मान-जीवन आसान अंतर्गत शुक्रवार प्रमंडलीय आयुक्त राजेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित जनता से संवाद कार्यक्रम के दौरान कुल बारह आवेदनों के संदर्भ में सुनवाई की गई । प्राप्त आवेदनों को यथाशीघ्र निष्पादित करने का निर्देश दिया गया। प्रमंडलीय सभागार में आयोजित संवाद कार्यक्रम के दौरान सहरसा 7 सुपौल 1 एवं मधेपुरा जिले के 4 आवेदनों के संदर्भ में सुनवाई की गई। संबंधित कार्यालय प्रधान अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन ,जिला भू अर्जन पदाधिकारी,भूमि सुधार उप समाहर्ता सहित अन्य संबंधित को प्राप्त आवेदनों में वर्णित समस्या का नियमानुसार यथाशीघ्र निदान करने पश्चात तत्संबंधित अनुपालन प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर योगेश्वर मुखिया, देवनन्दन प्रसाद साह, दश...