भागलपुर, मार्च 17 -- सिमरी बख्तियारपुर। अनुमंडलीय अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. हरेंद्र आर्या (66) का सोमवार रात असामयिक निधन हो गया। उनके निधन से अस्पताल सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। मंगलवार को अस्पताल सभागार में शोकसभा आयोजित कर चिकित्सकों व कर्मियों ने दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दी। बताया गया कि सुपौल रेलवे प्लेटफॉर्म पर अचानक गिरने से उनकी मौत हुई। कोरोना काल में निडर सेवा के लिए चर्चित डॉ. आर्या अपने पीछे पत्नी रंजू राय व पुत्र रौनक कुमार को छोड़ गए हैं। अस्पताल के प्रभारी उपाधीक्षक डॉ अनुपम अभिषेक दत्त कि अध्यक्षता में आयोजित शोक सभा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिमरी बख्तियारपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. आशीष कुमार, डॉ. प्रतिभा कुमारी, डॉ. विजय शेखर, डॉ. शेखर वर्मा, स्वास्थ्य प्रबंधक अखिलेश कुमार, सफदर आलम,...