सहरसा: चंडीगढ़ में बी-फार्मा छात्रा रानी की संदिग्ध मौत, परिवार में मातम
भागलपुर, जुलाई 8 -- सलखुआ, संवाद सूत्र। सलखुआ पश्चिमी क्षेत्र संख्या-19 के जिला पार्षद अनिल भगत की 22 वर्षीय पुत्री रानी कुमारी की पंजाब के चंडीगढ़ में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों के अनुसार रानी ने वर्ष 2022 में बी-फार्मा की पढ़ाई पूरी करने के बाद चंडीगढ़ के एक सरकारी अस्पताल में नौकरी शुरू की थी। वह इसी माह सिमरी बख्तियारपुर स्थित अपने घर आने वाली थीं। मंगलवार देर रात अचानक उल्टी होने पर साथ में रह रहे छात्रों ने उन्हें तत्काल सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बताया गया कि मंगलवार सुबह ही रानी की परिजनों से फोन पर बातचीत हुई थी और उन्होंने खुद को पूरी तरह स्वस्थ बताया था। वह मोहाली जिले के खरड़ थाना क्षेत्र म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.