भागलपुर, अगस्त 7 -- सहरसा से ज्ञानमूर्ति की रिपोर्ट प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना को जन-जन तक पहुंचाने एवं सौर ऊर्जा के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से विद्युत विभाग, सहरसा द्वारा शुक्रवार को विकास भवन परिसर में सोलर मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए बिजली उपभोक्ताओं, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, उद्यमियों, विद्यार्थियों, स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों ने भाग लिया।कार्यक्रम का शुभारंभ करते डीएम दीपेश कुमार ने कहा कि भारत सरकार की पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना का उद्देश्य प्रत्येक पात्र परिवार को स्वच्छ, सस्ती एवं आत्मनिर्भर ऊर्जा उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि इस योजना के माध्यम से आम नागरिक अपने घरों की छत पर रूफटॉप सोलर प्लांट लगाकर बिजली उत्प...