भागलपुर, अप्रैल 24 -- सहरसा से मनीश कुमार सिंह सहरसा। जिले में पेट्रोलियम उत्पादों, विशेषकर रसोई गैस की उपलब्धता और सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त , जिला आपूर्ति पदाधिकारी, दोनों अनुमंडल पदाधिकाारी ने मुख्य रूप से भाग लिया। डीएम ने निर्देश दिया कि खाड़ी संकट के कारण आपूर्ति श्रृंखला प्रभावित न हो, इसके लिए सभी गैस वितरकों की दैनिक बिक्री और स्टॉक की निरंतर निगरानी हो । आपूर्ति में किसी भी संभावित कमी का लाभ उठाकर जमाखोरी या कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है। अनुमंडल पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित औचक निरीक्षण करने को कहा गया है। जिले में एचपी गैस और भारत गैस के विभिन्न वितरकों के पास कुल लंबित बुकिंग की समीक्षा की गई। ...