भागलपुर, जून 18 -- सलखुआ से धर्मेन्द्र की रिपोर्ट सलखुआ। कोसी दियारा क्षेत्र में फसल क्षति मुआवजे के वितरण में हेराफेरी और अनियमितता के आरोप लगाए गए हैं। सलखुआ और सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के किसानों ने जिलाधिकारी को आवेदन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। सलखुआ प्रखंड के चानन, कबीरा, अलानी एवं साम्हरखुर्द पंचायत के किसानों का आरोप है कि स्थानीय बिचौलियों के माध्यम से मुआवजा पास कराने के नाम पर 30 प्रतिशत तक राशि वसूली कर बंदरबांट की गई है। किसानों ने आगे आरोप लगाया कि जिन किसानों ने नहीं दी, उनके आवेदन को रिजेक्ट कर दिया गया। वहीं सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के घोघसम, बेलवाड़ा, धनुपुरा एवं कठडूमर पंचायत के किसानों ने पंचायत कॉर्डिनेटर पर मनमानी और पक्षपात का आरोप लगाया है। यह भी पढ़ें- सहरसा: किसान की जमीन पर मनरेगा योजना चलाने का...