भागलपुर, जून 7 -- सहरसा से मनीश कुमार सिंह की रिपोर्ट सदर थाना क्षेत्र के नयाबाजार लवली आनंद पथ निवासी प्रतीक कर्ण ने घर में चोरी की घटना का रिपोर्ट दर्ज कराया है। पीड़ित ने कबार्ड का लाक तोड़ कर उसमें रखा सोने का कान बाली, लाकेट, चांदी का पायल सहित 10-15 हजार रूपये चोरी का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराया है। पीड़ित के आवेदन पर सदर थाना में रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है और कार्रवाई की जा रही है । सदर थाना क्षेत्र के नयाबाजार निवासी विमल किशोर झा के घर में अहले सुबह चोरी की घटना को अंजाम दिया ।पीड़ित के घर में बीते महीने भी 15 मई को एक चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। यह भी पढ़ें- सहरसा: कई घरो में चोरी की रिपोर्ट दर्ज पीड़ित ने बताया कि वह नयाबाजार स्थित काली मंदिर, चित्रगुप्त मंदिर व हनुमान मंदिर के पुजारी हैं। सुबह पांघ बजे पत्नि जब म...