भागलपुर, मई 6 -- सलखुआ से गोपाल कृष्ण की रिपोर्ट सलखुआ से सिमरी बख्तियारपुर जाने वाली एसएच- 95 मुख्य मार्ग पर मोबारकपुर के समीप आधी सड़क पर मिट्टी गिरा दिए जाने से राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क संकरी होने से वाहन चालकों में हर समय हादसे की आशंका बनी रहती है। दिन में लोग किसी तरह निकल जाते हैं, लेकिन रात में स्थिति और खतरनाक हो जाती है। कई बाइक चालक असंतुलित होकर गिर चुके हैं।सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार के निर्देश पर अपर थानाध्यक्ष बबलू कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और संबंधित लोगों को तत्काल मिट्टी हटाने का निर्देश दिया। जांच में मामला दो पक्षों के जमीन विवाद से जुड़ा बताया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों को कागजात के साथ थाना बुलाया है। स्थानीय लोगों ने कहा कि आपसी विवाद का खामियाजा आम जनता भुगत रही ...