सहरसा: एनएच-327ई किनारे अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर
भागलपुर, जून 28 -- सत्तर कटैया, सहरसा से राजेश कुमार सिंह की रिपोर्ट भारतमाला परियोजना के तहत निर्माणाधीन एनएच-327ई सड़क के नाले पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन ने रविवार से सख्त अभियान शुरू कर दिया। अभियान की शुरुआत पंचगछिया पंचायत के दुर्गापुर टोला से की गई, जहां जेसीबी मशीन की मदद से नाले के आसपास किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाया गया। प्रशासन की कार्रवाई के दौरान पूरे क्षेत्र में हलचल बनी रही। अभियान का नेतृत्व अंचलाधिकारी शिखा सिंह ने किया। उन्होंने बताया कि पिछले कई दिनों से लोगों से स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाने की अपील की जा रही थी, लेकिन इसके विपरीत कुछ लोगों ने और अधिक अतिक्रमण कर लिया। इसे देखते हुए प्रशासन को कार्रवाई करनी पड़ी। उन्होंने स्पष्ट किया कि एनएच के नाले एवं सड़क की भूमि को पूरी तरह अतिक्रमणमुक्त कराने तक यह अभिया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.