भागलपुर, मई 3 -- सलखुआ से गोपाल कृष्ण की रिपोर्य थाना क्षेत्र में शराबबंदी कानून को लेकर पुलिस सख्ती बरत रही है। वहीं बीते दिनों सलखुआ थाना पुलिस ने कार्रवाई करते थाना कांड संख्या-02/26, के तहत एक आरोपी को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में उत्पाद अधिनियम की धारा-37 के तहत गोसपुर वार्ड एक निवासी अभियुक्त रंजीत ठाकुर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी को न्यायिक हिरासत में न्यायालय सहरसा भेजा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...