भागलपुर, अप्रैल 15 -- सोनवर्षा राज से अनुज कुमार सिंह की रिपोर्ट बसनही थाना पुलिस ने मंगलवार रात गश्ती के दौरान तमकुल्हा गांव के समीप एक मोटरसाइकिल सवार युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवक की पहचान पतरघट थाना क्षेत्र के गोलमा मोतीपोखर निवासी मिथलेश कुमार के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि पुलिस को देखकर युवक भागने लगा, लेकिन तत्परता दिखाते हुए पुलिस बल ने उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसकी बाइक की डिक्की से एक देसी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए।गिरफ्तारी के बाद उसे थाना लाकर पूछताछ की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर बुधवार को न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया। यह भी पढ़ें- सहरसा : अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार यह भी पढ़ें- लखीसराय: पिपरिया में कट्टा व कारतूस के सा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.